
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद सीपी विद्या निकेतन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 45वें प्रांतीय अधिवेशन की चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने बैठक की समीक्षा करते हुए अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी की आने का कार्यक्रम मिल चुका है। कार्यक्रम का आयोजन पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में 24 दिसम्बर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान होगा। साथ ही मिथलेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डा0 संदीप चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री डा0 बृजभूषण सिंह, प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, डा0 रामचन्द्र दीक्षित, अनूप मिश्रा, अनिल मिश्रा, जितेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
