गीता ग्रंथ विश्व के कल्याण का ग्रंथ है: बीके दीपा बहन..

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय ओम निवास जटवारा जदीद द्वारा रतन कोल्ड स्टोरेज में श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान की अमृत वर्षा कथा में राज योगिनी बीके दीपा बहन (दतिया मध्य प्रदेश) ने श्रीमद् भागवत गीता के गुण रहस्य पर प्रवचन करते हुए कहा गीता ग्रंथ विश्व के कल्याण का ग्रंथ है। 24 की 762 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। गीत मनुष्य की हर परिस्थितियों में मार्गदर्शन करता है।
गीता के गुण रहस्य को उजागर करते हुए कहा गीता परमपिता परमात्मा द्वारा अपार दिव्य शक्तियों का भंडार है। मनुष्य उसका चिंतन मनन अध्ययन करके अपने जीवन में उतरे तो ईश्वर की कृपा से उसका जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा शिव बाबा की आज्ञा से ब्रह्मा के द्वारा आध्यात्मिक वाणी में व्यास जी और गणेश जी ने श्रीमद् भागवत गीता को मानव कल्याण के लिए लिखा था, जो सनातन परंपराओं में वर्तमान तक इस्त्री वाणी के रूप में मानव कल्याण का ग्रंथ है गीता बन गया। ऋषि मुनियों की सनातन परंपराओं के द्वारा महाभारत युद्ध के समय भगवान कृष्ण ने अर्जुन को धर्म की स्थापना हेतु धर्म-कर्म योग के माध्यम से गीता का ज्ञान उपदेश कुरुक्षेत्र में दिया था। वर्तमान समय में मानव की हर परिस्थितियों समस्याओं और चुनौतियों में गीता रूपी ज्ञान हर व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है।
गीता मां की चंचलता इंद्रियों में मोह माया, लोभ विषाद को दूर करता है। यही गीता का सार है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर श्रेष्ठ कर्म करने का ज्ञान दिया था। इस ज्ञान को राजयोगिनी दीपा बहन ने गीता के गुण रहस्य को अपने प्रवचनों में गीता के 18 अध्याय के प्रसंग में गीत, संगीत, भावनात, नाटिका के माध्यम से व्यावहारिक गीता ज्ञान को सहज भाव में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान स्वरूप लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन वंदन के साथ राजयोगिनी दीपा बहन, शोभा बहन, पूनम बहन, सुमन लता बहन, ऋषि बहन, अखिलेश आदि ने मंगलमय शुभ भावना शुभकामनाओं के साथ शुरू किया। गीता ज्ञान प्रवचन की अमृतमई कथा में अरविंद, रोशनी बहन मिथिलेश बहन एवं मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह राठौर ने गीता ज्ञान यज्ञ में अपने विचार व्यक्त करते हुए मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ कर्मों का आचरण करना चाहिए। जिससे कभी सभी का जीवन सुखमय शांति में की कामना की। कथा विराम में शोभा बहन दीपा बहन ने बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन बीके शोभा बहन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *