सम्मेलन को लेकर प्रधानाचार्य परिषदीय की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक शनिवार को नारायण आश्रम पांचाल घाट पर प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदेश कार्यकारिणी एवं लगभग 47 जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श हुआ तथा सभी ने सर्वसम्मति से यह कहा कि संगठन के लिए निष्ठावान और सक्रिय तथा अनुभवी प्रधानाचार्यो को दायित्व दिया जाए, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। पदाधिकारीओ ने कहां कि जिन प्रधानाचार्यों का कार्यकाल अभी 2 वर्ष या अधिक अवशेष है, उन्हें पहले वरीयता दी जाए, ताकि कार्यकारिणी में सभी को अवसर मिल सके। प्रान्तीय अध्यक्ष कार्यकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया शैक्षिक संगोष्ठी का प्रमुख विषय माध्यमिक शिक्षा में उन्नयन एवं गुणवत्ता तथा नई शिक्षा नीति पर प्रदेश भर से पधारे प्रतिनिधि प्रधानाचार्य चर्चा करेंगे। रविवार को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश भर से विद्वान शिक्षा मनीषी प्रधानाचार्य भाई बहिनो के आने की सूचना प्राप्त हो रही है। सम्मेलन में १८ मण्डलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे। भारत स्काउट गाइड के प्रांतीय चुनाव में प्रभात कुमार द्वारा की गई धांधली की निंदा की गई। बैठक में बृजेश शर्मा, राजेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ0 आजनेय सहाय अवस्थी, डॉ0 विश्वनाथ दुबे, डॉ0 अखिलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 जेपी मिश्रा, डॉ0 एचएन उपाध्याय, डॉ0 सुरेश रस्तोगी, डॉ0 मनोज कुमार, डॉ0 जितेंद्र पटेल, डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, अवनीश कुमार उपाध्याय, सुनील मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, विनोद शर्मा, जगदीश शर्मा, अनिल सिंह, बृजभूषण सिंह, डॉ0 योगेश तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, विश्व मोहनी पांडे, इंदु मिश्रा, सुमन त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनीत चौहान, बलविंदर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *