फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराया

चेक पर साइन कराकर पेमेंट भी निकाला
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम ललोर राजपूताना निवासी अतुल कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह ने आरोपी धर्मेंद्र पुत्र दुर्ग पाल सिंह, पत्नी ललिता देवी निवासी ललौर राजपूताना थाना शमशाबाद, शशि प्रताप पुत्र अशोक सिंह निवासी सलेमपुर थाना नवाबगंज समेत तीन लोगों के खिलाफ फर्जी बाड़ा तथा जालसाजी के तहत जमीन का बैनामा करा लिए जाने विरोध करने पर जानमाल की धमकी को लेकर थाना पुलिस को तहरीर दी गई दी गई। तहरीर में कहा गया उक्त लोगों द्वारा जालसाजी के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए एवं दी गई चेकों पर हस्ताक्षर भी कराए गए तथा जालसाजी के तहत बैंक से भुगतान भी ले लिया गया। पीडि़त के अनुसार आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी तथा गुंडागर्दी के बल पर जमीन हड़प ली। जब पीडि़त ने ०४ नवंबर को खेत का असली बैनामा कराने को कहा, तो पीडि़त के अनुसार जब आरोपियों को इस जालसाजी का पता चला, तो उसने विरोध करते हुए कहा तुम लोगो ने झूठे व फर्जी कागजात बनवाये, तो आरोपी भडक़ा गए और गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे तथा कहा उक्त जमीन पर अब हमारा कब्जा हो चुका। तुम लोग कुछ नहीं कर सकते। अगर कहीं शिकायत की, तो जान से मारकर शव भी गायब कर देंगे। पीडि़त के अनुसार उक्त लोग दबंग व गुंडा प्रवृत्ति के हैं। कभी भी पीडि़त की हत्या कर जमीन हड़प सकते हैं। पीडि़त ने दबंग आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *