संदिग्ध अवस्था में लटका मिला युवक का शव……..

पत्नी से दो साल से चल रहा था विवाद, दो माह पूर्व भी काली नदी से कूद कर कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र भोलेपुर विश्वकर्मा पुरी निवासी 42 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र स्व0 वेदराम सोमवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई अतुल रविवार शाम कानपुर के पनक से वापस आया था और रात में अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब भाई कमरे से बाहर नहीं आया तो जाकर उसका शव कमरे में छत के कुंडे से लटक रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक का एक पुत्र आयुष १२ वर्षीय है। पत्नी पूजा श्रीवास्तव व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राहुल ने बताया कि उसके भाई का भाभी पूजा से दो साल से विवाद चल रहा है। भाई दो माह पूर्व भी काली नदी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *