यीशु के जन्मदिवस पर चर्च में हुआ सेलीब्रेशन

केक काटकर धूमदाम से मनाया गया जन्मदिन
तीन बच्चों का हुआ वफ्तीसवां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में मसीह समाज द्वारा गिरजाघरों में प्रार्थना के साथ क्रिसमस सेलीब्रेशन का आयोजन हुआ। बड़े दिन के उपलक्ष्य में बीते एक माह से चल रहीं प्रार्थनाओं के दौर में 25 दिसंबर को सीएनआई चर्च बढ़पुर, आल सोल्स चर्च फतेहगढ़, सीएनआई रखा चर्च, सीएनआई सिटी चर्च व क्राइस्ट चर्च फतेहगढ़ में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर आराधना का आयोजन हुआ।

पादरी जयपाल मैसी ने बाइबिल का संदेश पढक़र सुनाया- उन दिनों में औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जायें। यह पहली नाम लिखायी उस समय हुई जब किबरीनियुस सीरिया का हाकिम था। सब लोग नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने नगर को गये। युसुफ भी इसलिए कि वह दाऊद के घराने और वंश का था। गलील के नासरत नागर के यूहूदिया में दाऊद के नगर बेहतलम को गया। उनके वहां रहते हुए उसने अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी उसका नाम लिखवाया। वह अपना पहलौता पुत्र जनी और उसे कपड़े में लपेटकर चरनी में रखा। उसके लिए सराय में जगह थी। सर्वदूतों द्वारा चरवाहों को संदेश दिया गया और परमेश्वर ने 24 दिसंबर की रात 25 दिसंबर को यीशु के नाम से जन्म लिया। आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में प्रसन्नता हुई और शांति का पैगाम दिया। पादरी जायपाल मैसी ने वफ्तीसवां तीन बच्चों का किया। जिसमें डियाना आदित्य सहाय, अभिजीत एडवर्ड व क्रिस्टल जार्ज ने वफ्तीसवां लिया। सभी ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और देर रात केक काटकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया और उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रियंका मैसी, विनीता सिंह, सुषमा लाल, भावना लाल, शशी सिंह, आदित्य रोहित सहाय, विजय दयाल, जोर्डन राज, राजीव के.लाल, सुनील विक्टर, ऐस्तर रोज दयाल, अनुराग मल्ल, अनिल प्रसाद, अंजू मल्ल, वहीं आल सोल्स चर्च में आर.के. सिंह, विशाल धनी, अमित कुमार, रोजीशन विश्वासी, रोहितानी विश्वासी, अभिषेक मसीह, एकता मसीह, माया मैसी, सुमन, सचिन मसीह आदि लोग मौजूद रहे। रखा चच में जयवंत सनी, आर फ्लोमर, सुरेंद्र पाल, सनी हिल्स, किशन पॉल, मैरिस पीटर, अनीता पीटर, फराह, सविता एरिस मौजूद रहे। वहीं सिटी चर्च में मुकेश डेविड, रंजीत मैसी, अभिषेक, सुनील मैसी, अंकिता मसीह, अरुनचंद्र, रोनितिका लाल मौजूद रहीं। देर शाम चर्च कम्पाउण्ड के मैदान पर मेले का लोगों ने लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *