प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा पूरा ब्लॉक

ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने समूचे जिले में शुरू किया तूफानी जनसंपर्क,अपने आवास को बनाया कैंप कार्यालय समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन कार्यक्रम को सफलतम बनाने के लिए अयोध्या विधानसभा के इकलौते पूरा ब्लॉक की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। आलम यह है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के आवास को कैंप कार्यालय बना दिया गया है जहां देर रात तक चल रही मैराथन बैठकों के जरिए तैयारियाें की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष श्री सिंह के आवास पर ग्राम सभा प्रधानो,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र जी ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी को विश्व के मानचित्र में शीर्ष पर लाने का काम किया है।ऐसे व्यक्तित्व के अभिनंदन में पूरा ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम सभा के प्रत्येक परिवार के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।इसके लिए कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं और युद्ध स्तर पर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं।इसी क्रम में ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री के अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियाें खाका का पेश किया। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की जनसभा तथा रोड शो कार्यक्रम में शहर व जिले के प्रत्येक परिवार के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तूफानी जनसंपर्क किया जा रहा है।इस सघन जनसंपर्क में पूरा ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम सभा और अयोध्या विधानसभा के प्रत्येक वार्डो के अलावा के अलावा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर लोगों से इस अभिनंदन कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता करने की अपील की जा रही है।उन्होंने कहा कि अपने बहुआयामी व्यक्तित्व से समूचे विश्व को प्रेम और सौहार्द का संदेश देकर वशीभूत करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का प्रभु श्री राम की नगरी में आगमन अयोध्या के लोगों के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक पल होगा।इस पल को यादगार बनाना हमारी हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।श्री सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के अभिनंदन में पूरा ब्लॉक की देव तुल्य जनता की ऐतिहासिक भागीदारी होगी।पूरा ब्लॉक के पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाने वाली बसों के लंबे काफिले की करीब एक हजार से अधिक मोटरसाइकिल सवार नौजवानों की टोली अगुवाई करेंगी।पूरा ब्लॉक से कार्यक्रम में जाने वाले पार्टी कार्यकर्ता और नौजवान वेश और परिवेश में सामान्य से अलग दिखेंगे।उन्होंने बताया कि देव तुल्य जनमानस को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए ग्राम सभा वार फूल प्रूफ व्यवस्था की गई है जिसके लिए ग्राम सभा से लेकर ब्लॉक तक के प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।शुक्रवार की देर रात तक इन व्यवस्थाओं और तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और शनिवार को उनके स्वयं के नेतृत्व में पूरा ब्लॉक के रामलीला मैदान में सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल रैली निकलेगी जिसके पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की बसें रवाना की जाएंगी।बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *