सिटी चर्च में टैलेंट नाइट का हुआ आयोजन

गीत गाकर किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सीएनआई सिटी चर्च के तत्वाधान में टैलेंट नाइट एवं क्रिसमस प्रतिभोज का आयोजन किया गया। पादरी स्टीफन मसीह ने प्रार्थना के साथ टैलेंट नाइट का शुभारम्भ किया। उन्होंने उपदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हमें ऐसा बनाया कि आज हम सब मिलकर इस उत्सव में एक साथ खुशिया बांट रहे है। हम सबके जीवन में इस तरह का समय बार-बार आये और एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर हम हर कार्य को मनाये। टैलेंट नाइट कार्यक्रम में पास्टेड कमेटी के सदस्यों और सिटी चर्च के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की शान में गीत गाये और म्युजिक की धुन पर गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। रखा बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने गीत गाकर समा बांधा और प्रभु यीशु मसीह को याद किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष मुकेश डेविड ने किया। सिटी चर्च में आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था सचिव राजेश मसीह ने देखी। इस मौके पर रंजीत मैसी, अभिषेक, मनीषा, सैमुल मसीह, अंकिता मसीह, जोसुआ मसीहा, अरुण चन्द्र, ज्योतिसना लाल आदि लोग मौजूद रहे। पादरी स्टीफन मसीह ने दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। टैलेंट नाइट के बाद सिटी चर्च की पास्टेड कमेटी द्वारा प्रतिभोज का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *