
सडक़ के दोनों ओर बराबर-बराबर सडक़ बनवाये जाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मसेनी पांचाल घाट के निवासियों ने बरेली-इटावा राष्ट्रीय मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। मसेनी चौराहे से पांचाल घाट तक रोड़ के दोनों तरफ १२ मीटर तक निर्माण कराया जाना है। निर्मार्ण कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा अधिकारियों एवं रोड के पूर्व दिशा में निर्माण कार्य हेतु राजनैतिक सांठगांठ कर विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर 11.40 मीटर सडक़ नापी गई है और पश्चिमी दिशा की ओर दूरी बढ़ाकर 12 मीटर कर दी गई है। जिस कारण पश्चिमी दिशा की ओर रह रहे लोगों को काफी नुकसान होगा। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से बात की तो वह जवाब न देकर अभद्रता करने लगा और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगा। सोमवार को मसेनी पांचाल घाट के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दोनों ओर बराबर सडक़ का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर अविरल कटियार, अखिलेश तोमर, शुभम कटियार, राहुल सिंह, मिर्ची लाल कटियार, पुष्पेन्द्र सिंह, केपी पाल, फूल सिंह कुशवाहा, शिवम मोहन कटियार, अमित कटियार, अनमोल कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
