विकसित भारत संकल्प यात्रा में गोद भराई की रस्म की गई अदा

फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को भोजपुर विधानसभा के नगर पंचायत खीमसेपुर एवं फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बढ़पुर मंडल के ग्राम पंचायत खानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर पंचायत खीमसेपुर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रूपेश गुप्ता ने कहा भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए गांव गरीब किसान और नौजवान का विकास होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गरीब परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी गरीबी को बहुत करीब से देखा है। वह हर गरीब का दर्द समझते हैं इसीलिए उन्होंने भारत से गरीबी को मिटाने का संकल्प लिया है और उनके इस संकल्प के साथ पूरा भारत उनके साथ जुड़ रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान हर वर्ग को मजबूत कर रहा है।
जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत भारत की नींव रख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढे 9 वर्ष के शासनकाल में भारत विश्व पटल पर अपनी अमित छाप छोड़ रहा है। हर क्षेत्र में भारत प्रगति कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 2014 से भारत में गरीबी का अनुपात घटा है। सरकार की योजनाएं महिलाओं किसानों नौजवानों के लिए समर्पित है। साथ ही महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर पर जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *