छात्राओं ने गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति के तत्वाधान में चल रही प्रतियोगिताओं के दौर में शुक्रवार को समिति के सभागार में गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों से गुलदस्तेदान को सजाया गया। आकर्षित फूलों से गुलदस्ता में विधिधता में एकता दिखायी दी। युवाओं ने बताया कि गुलदस्ता सजावट का अहम हिस्सा है। हर घर में किसी न किसी तरह के गुलदस्ते देखे जा सकते है। हर कार्यालय व घरों में मेजों पर गुलदस्ता सजा देखा जा सकता है। सजावट से मन को शांति मिलती है। प्राकृतिक पुष्पों के गुलदस्ते अच्छे होते है। उनमें अच्छी ऊर्जा का संरक्षण होता है। गुलदस्तों में लाइट की भी व्यवस्था की गई। जाहन्वी ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कृत्रिम फूलों को नहीं रखना चाहिए। घर में रखे हुए पेंट के डिब्बे से आकर्षण गुलदस्ता बनाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दृष्टि वर्मा, द्वितीय स्थान पर जाहन्वी वर्मा, ईशू बाथम, ललिता कुशवाहा रही। तृतीय स्थान पर भक्ति सक्सेना, अक्षरा कश्यप, गौरी कुशवाहा रही। प्रतियोगिता में कृष्णकांत अक्षर, सच्चिदानंद मिश्रा, सुनील सक्सेना ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। इस मौके पर अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *