फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जोर दिया गया कि भाजपा ने आम आदमी की कमर तोड़ दी, सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा, लेकिन जमीन पर आम आदमी के जीवन पर पिछले दस वर्षों में कोई परिवर्तन नहीं आया। भाजपा सरकार शासन व प्रशासन का दुरुपयोग कर लोगों को बरगला रही है। बैठक में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर पहुंचने और गांव-गांव पर जनसंवाद करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में पुराने लोगों ने बहुत संघर्ष किया है, हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में पुराने नेताओं से मिलकर उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि जो लोग संघर्ष करते हैं उनका हमेशा सम्मान होना चाहिए। कहा कि जिस तरह शाक्य समाज सपा के साथ जुड़ रहा है, वह शाक्य समाज से अपील करते हैं कि सपा के साथ आएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए की भविष्य की संभावनाओं को समझें।

प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है और संगठन की मजबूती ही प्रत्याशी को जीत दिलाती है। लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के सभी पदाधिकारी का सम्मान करते हैं और जो भी दिशा निर्देश जिलाध्यक्ष द्वारा दिया जाएगा उसी के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जनपद में प्रसारित करने का काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के जनपद की रीड हैं। बैठक में बचे हुए समस्त फ्रंटल संगठनों को शीघ्र गठन करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, नागेंद्र शाक्य, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, चंद्रेश राजपूत, नरेंद्र सिंह यादव, सोमेंद्र यादव, भोला यादव, सौरभ कटियार, केके यादव, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, साजिद अली खान, शिव शंकर शर्मा, बिल्लू श्रीवास्तव, रजत क्रांतिकारी, सुभाष चंद्र शाक्य, सुभाष पाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, ईश्वर दयाल, नीलम सिंह चौहान, निजाम अंसारी, अरविंद यादव, रवी यादव, अश्वजी यादव, देव सिंह यादव, हरिओम यादव, विनीत परमार, बेंचे लाल यादव, रामू गुप्ता, अजय यादव, जगदीश चंद्र यादव, अनिल यादव, आशीष शर्मा, समीर मिर्जा, विशाल यादव, रफी अंसारी, मुख्तार आलम, चांद खान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने किया।
