युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिये ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर नई बस्ती टॉकीज रोड निवासी ध्रुव कुमार पुत्र राजकुमार उम्र लगभग 23 वर्ष ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक ध्रुव कुमार अपने घर में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई तथा तीन बहनें और हैं। कल शाम उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन उसे अपने घर ले गए तथा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। आज सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक ध्रुव कुमार नगर में कपड़े की दुकान पर काम करता था तथा उसके पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *