साइकिल रेस में टिन्कू, भूमि, गोल्डी ने मारी बाजी….

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा महोत्सव समिति द्वारा प्रतियोगिताओं के क्रम में रविवार को साइकिल रेस, 100 मीटर रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक-बालिकाओं ने चौक से आवास विकास तिराहे तक साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुनील सक्सेना, विवेक चतुर्वेदी, हर्षित मिश्रा एवं कुशाग्र के संयोजन में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। साइकिल रेस बालक वर्ग में टिन्कू प्रथम, कुनाल द्वितीय, सनी तृतीय स्थान पर रहे। साइकिल रेस बालिका वर्ग में भूमि प्रथम, दीपांशी द्वितीय तथा कुमकुम तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग रेस में टिन्कू प्रथम, सनी शर्मा द्वितीय, आस्तिक दुबे तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग रेस में गोल्डी प्रथम, रागिनी द्वितीय, कुमकुम तृतीय रही। 3 किलो मीटर रेस में टिन्कू प्रथम, अब्दुल रहमान द्वितीय, नीलेश सक्सेना तृतीय रहे। बालिका वर्ग ३ किलो मीटर रेस में गोल्डी प्रथम, अंजू पाल द्वितीय, कुमकुम तृतीय रही। सभी विजेताओं प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 संदीप शर्मा, कुशाग्र सक्सेना, सुनील सक्सेना, हर्षित मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *