बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता (परीक्षा) का आयोजन हुआ था। जिसका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। 8 जनवरी को परीक्षा में 778 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। स्काउट/गाइड विग में 98 अंक प्राप्त कर केआरआर इंटर कालेज के वैभव कुमार प्रजापति व आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्बरपुर के अवनीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिखा राजपूत राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर ने 90 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एनएकेपी इंटर कालेज की कुमकुम ने 89 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। कब बुलबुल विग में एसजेकेबी स्कूल ऊगरपुर मोहम्मदाबाद के प्रांशु ने 87 अंक पाकर प्रथम स्थान पाया। 80 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर खुशी रही। 73 प्राप्त कर शुभि तृतीय स्थान पर रही। रेंजर विग में कोई भी छात्र उत्तीर्ण न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर सका। स्काउट गाइड एवं कब बुलबुल से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रादेशिक स्तर पर आयोजित होने वाली बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में भेजा जायेगा। जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि जो छात्र-छात्रायें बीएसजी ज्ञान परीक्षा में सम्मलित हुए है उन सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदेश स्तर से मंगाने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिला आयुक्त गाइड इंदू मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त चमन शुक्ला, जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा0 जितेन्द्र कुमार यादव, जिला सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत, कोषाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बीएसजी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आगे बढऩे के लिए आवाह्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *