राममय हुआ कस्बा, जगह-जगह हुए भंडारे

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में श्रीराम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में आज पूर्णतया विराजमान हो गए हैं। 500 वर्षों की कठिन परीक्षा के बाद विश्व भर के सनातनियों को यह सौभाग्य का अवसर मिला है। जिससे पूरे विश्व के सनातनी आज जगह-जगह भंडारे कर प्रसाद वितरण कर रहे हैं। अमृतपुर क्षेत्र में भी सैकड़ों जगह भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। अमृतपुर ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी द्वारा अमृतपुर कस्बे को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया। जिसमें लगे गुब्बारे और झंडा पूरे क्षेत्रवासियों का आकर्षण कर मन मोह रहे थे। प्रधान द्वारा हनुमान मूर्ति के पास विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी के द्वारा अपने पेट्रोल पंप पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। वही अमृतपुर कस्बा स्थित शुभम ज्वेलर्स पर भी श्रद्धांलुओं ने स्वादिष्ट प्रसाद का आनंद लिया। बाबूजी फैमिली ढाबा पर कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और रास्ते में आने-जाने वाले यात्रियों को हाथ जोडक़र रुकने का आह्वान करने के बाद उन्हें प्रसाद खिला रहे थे, तो वही यात्री भी श्रद्धा भाव को देखते हुए कमेटी के सदस्यों की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *