श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी के स्वरुपों की विकास राजपूत ने की पूजा अर्चना

शिव मंदिर पर रामलीला कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हर जगह धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे है। फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर भाजपा नेता विकास राजपूत ने प्रभु श्रीराम- माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान भगवान स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने विकास राजपूत को भगवा पगड़ी व राम नामी पटुका बनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है। प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने पर सभी सनातन धर्मी उत्सव मना रहे है। अब वर्ष में दो बार दीपावली उत्सव मनाया जायेगा। आयोजकों ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *