महिला का आरोप पति ने जान से मारने के लिए चाकू से किया हमला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ओवरब्रिज के पुल से कूदकर आत्महत्या करने पहुंची महिला को लोगों ने देख लिया और शोर मचाकर पुलिस को बुलाया और कोतवाली फतेहगढ़ भेजा।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला मक्खन वाली गली निवासी पूजा यादव अपनी स्कूटी संख्या- यू.पी.76एफ 6910 से भोलेपुर स्थित ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची और कूदने की फिराक में थी, तभी लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर कर्नलगंज चौकी से पुलिस को बुलाया। आनन-फानन में पुलिस ओवरब्रिज पुलिस के ऊपर पहुंची और महिला को समझा बुझाकर कोतवाली फतेहगढ़ भिजवाया। महिला ने बताया कि उसका पति से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने उसे काफी मारापीटा और चाकू से प्रहार किये। जिससे उसके कई जगह टांके लगे हुये थे। उसने पुलिस को चाकू के निशान भी दिखाये। पुलिस ने फोन कर उसके पति व परिजनों को बुलाया। समाचार लिखे जाने तक उसका पति व परिजन कोतवाली नहीं पहुंचे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि यदि महिला तहरीर देती है, तो उसके पति के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
