रोजगार मेले में 194 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय परिसर में शासनादेश के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित क्षेत्र पंचायत विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार को शासनादेश के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद मुकेश राजपूत तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर मौजूद रहे। वहीं रोजगार मेला प्रभारी रंजीत सिंह, सुमन तथा प्रधान राजवीर सिंह आदि ने भी भाग लिया जिसमें 267 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योजना का लाभ उठाया। वहीं 26 छात्र-छात्राएं जो आईटीआई किये थे, उन्हें सेलेक्ट किया गया। 168 प्रतिभागियों को विदेशी कंपनियों ने रोजगार का अवसर दिया। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि सरकार हर हाल में बेरोजगारों के लिए वचनबद्ध है और उनको रोजगार उपलब्ध कराना उसका कर्तव्य है। ऐसे ही कई तरह की योजनाएं बताकर उन्होंने सरकार का गुणगान किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर ने भी मेले में अभ्यर्थियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मेला प्रभारी राजवीर सिंह, रणजीत सिंह, सुमन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। विकास खंड कार्यालय से अवनीश सक्सेना, आलोक पाठक, आलोक दीक्षित, सुरेश चंद्र, राहुल चंदेल, विवेक कुमार साहित्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *