कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर पर रामज्योति कार्यक्रम व भंडारा सम्पन्न

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कायमगंज कोतवाली स्थित कोतवालेश्वर हनुमान मन्दिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आरती, विशाल भंडारा एवं रामज्योति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन के पश्चात् आरती कार्यक्रम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार व उनकी पत्नी, नगर पालिका अध्यक्ष शरद गंगवार, मन्दिर के पुजारी संगम शाक्य, बब्लू राठौर, सचिन मिश्रा, पूर्व सभासद रामप्रकाश शाक्य, गुरूदेव जी ने भाग लिया। आरती के पश्चात् आयोजित लंगर में हजारो लोगों ने प्रभु श्रीराम का प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा के अल्पसंख्यक नेता डॉ अरशद मंसूरी ने रामभक्तों कों प्रसाद वितरित किया। कोतवालेश्वर हनुमान मन्दिर में कायमगंज के उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए दीपोत्सव की शुरुआत की। अपने हाथों से 05 दीपक प्रज्वलित करतें हुए राम ज्योति जलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *