ऋषि समाज सेवा संस्थान ने वितरित किये गरीब व असहायों को गर्म कपड़े

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऋषि समाज सेवा संस्थान के द्वारा प्रतिवर्ष गरीब असहाय वृद्ध और बच्चों को नि:शुल्क वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। दरीबा पश्चिम नाला मछरट्टा स्थित ऋषि दत्त शर्मा गुड्डू पंडित के नेतृत्व में गरीब व असहाय लोगों को इस हाड़ कपाऊ सर्दी में गर्म कपड़े, साड़ी सूट, बच्चों के कपड़े जूते आदि का वितरण किया गया। गर्म कपड़े पाकर लोगों ने ऋषि समाज सेवा संस्थान की सराहना की और दुआयें दी। वहीं संस्था ने लोगों से अपील की कि जिन लोगोंं के घर पर पहनने योग्य कपड़े, गरम या सादा, ठंडे साड़ी सूट, बच्चों के कपड़े, जूते ऐसा कोई भी जो किसी के उपयोग के उपयोग में आ सकता है। उसको व्यवस्थित देने योग्य तैयार करके संस्था को देने की कृपा करें। जिससे किसी का तन ढकने के काम आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *