चिकित्सक सहित पांच के खिलाफ याचिका दायर

मरीज को मारपीट कर घायल कर देने से मौत हो जाने का मामला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दवा लेने गए मरीज के साथ मारपीट कर घायल कर देने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में मृतक की पत्नी ने चिकित्सक सहित पांच लोगों के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की।
सविता पत्नी स्व0 राम प्रकाश निवासी चिलांका कोतवाली कायमगंज ने दायर की याचिका में दर्शाया कि उसका पति राम प्रकाश 4 अक्टूबर 2023 को शाम के समय होटल से रोटी लेने गया था, लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर जब तलाश की तो पता लगा की एक्सीडेंट हो जाने पर सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉ0 विपिन व कर्मचारियों से जानकारी की तो बताया कि राम प्रकाश यहां से कहीं चला गया है। 4 अक्टूबर को ही रहमान व दिलशाद ने मुझे बताया कि वह भी दवा लेने गया था तो वहा डा0 विपिन व अभय तथा तीन लोग खड़े थे जो गालियां दे रहे थे। रामप्रकाश के मना करने पर उक्त लोगों ने मारना पीटना शुरु कर दिया। हम लोगों ने मना किया तो हम लोगों को धमकी दी थी और कमरे में बंद कर दिया। बेहोशी हालत में बाहर फेंक दिया। यह सब बातें मेरे पति ने मुझे वह मेरी पुत्री को बताई। घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत बिगडऩे पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मेरे पति की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *