
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज कस्बे में कांग्रेस की पूर्व विधायक तथा पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी ने कार्यकर्ताओं के साथ जोश खरोस के साथ धूमधाम से भारत जोड़ो यात्रा निकाली।
कस्बे के अलीगंज रोड वाले तिराहे से एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लग गया। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी कायमगंज की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत रैली का आयोजन किया। आयोजन के दौरान तिराहे से लेकर कस्बा बाजार होते हुए कस्बे के चौराहे से फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम सिरमौर बांगर में लगी अंबेडकर प्रतिमा पर जाकर रैली का समापन किया। वहीं पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने बताया कि वह वर्तमान सरकार के विरोध में मैदान में उतरी हैं और गरीबों वंचितों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे। सरकार के द्वारा कराए जा रहे अन्याय के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर लुईस खुर्शीद, उनके प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत देवेंद्र सिंह शाक्य, अख्तर खान मुनब्बर खान, नफीस खान सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अंबेडकर की प्रतिमा पर समापन के दौरान माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
