फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ0 सीडी यादव ने स्मार्ट फोन वितरित किए। अधिकांश छात्राओं को सांसद द्वारा फतेहगढ़ क्लब में पहले ही मोबाइल वितरित किये जा चुके हैं। मोबाइल पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। मोबाइल वितरण में अवधेश कटियार, सुबोध मिश्रा, मनोज कटियार, सुनील वर्मा, हरी सिंह, लालजीत, गोपाल, सुरेश का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ0 शाहिद मालिक व डॉ0 अर्चना पांडेय उपस्थित रहीं।

