सपा में अब दो जिला महासचिव दायित्व सभालेगें: चन्द्रपाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि जहान सिंह लोधी को जिला महासचिव का दायित्व मिला है। इलियास मंसूरी भी जिला महासचिव बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे-वैसे पार्टी में काम भी बढ़ता जा रहा है। मीडिया द्वारा जब यह सवाल पूछा गया कि इसमें से इन दोनों में से क्या कोई प्रमुख महासचिव रहेगा। उन्होंने कहा दोनों बराबर समक्ष कार्यभार देखेंगे। उन्होंने गुटबाजी पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है और अगर कोई नाराज है तो उसकी नाराजगी दूर की जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरी पार्टी एक है और हम सभी समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को जनपद से जिताकर भेजेंगे। नव मनोनीत जिला महासचिव जहान सिंह लोधी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसका निष्ठापूर्वक निर्वाह्न करेंगे। पार्टी कार्यालय पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर रामानंद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, रमेश चंद कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, साजिद अली खान, सौरभ कटियार, नरेंद्र सिंह यादव, नंदकिशोर दुबे, रजत क्रांतिकारी, हरिओम दयाल, अजय यादव, शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

सपा महानगर कमेटी ने जिला महासचिव का किया स्वागत
फर्रुखाबाद।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर नव नियुक्त जिला महासचिव जहान सिंह लोधी के साथ माल्यार्पण किया। साथ ही महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने लोधी समाज के जहान सिंह को जिला महासचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि जहान सिंह लोधी के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी और निश्चित समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा। इस अवसर पर सत्यम अवस्थी, खुर्शीद अहमद, रजत क्रांतिकारी, रिन्कू यादव, अजय यादव, अमन भारद्वाज, नंदकिशोर दुबे, सौरव कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *