खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 76 अभ्यार्थियों को मिला रोजगार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन बुधवार को राजेपुर विकास खण्ड सभागार में सम्पन्न हुआ। आईटीआई कौशल्य विकास मिशन जिला सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार मेले में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संदीप कुमार शाक्य व ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी एवं विवेक सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। सेवा योजना अधिकारी अमित तिवारी व कार्यदेशक बृजेश कुमार ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और शील्ड देकर सम्मानित किया। रोजगार मेले में 22 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। 1200 रिक्तियों के सापेक्ष 175 अभ्यार्थियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। जिसमें 76 अभ्यार्थियों का रोजगार मेले में चयन किया गया। आईटीआई पास आउट 14, नान आईटीआई 40, कौशल्य विकास मिशन 20, डीडीयू-जेकेवाई २ प्रतिभागी चयनित हुए। संचालन सच्चिदानंद सागर ने किया। इस मौके पर रंजीत कुमार सुमन, सुनील कुमार, शिव बहादुर सिंह, राजकिशोर महतो, विजेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *