संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव आग के पेड़ से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं सीओ अमृतपुर ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त व मिले प्रपत्रों के आधार से परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर में आम के पेड़ से एक अधड़े का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गये और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ अमृतपुर ने पहुंचकर जांच की। सीओ ने बताया कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड में उसका नाम अरविन्द कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी आसमपुर पट्टी सलेमपुर जनपद कन्नौज व ५२ वर्ष दर्ज है। उसके पास में शराब का पैकिट पड़ा था और उसके बैग से दिव्यांग होने का सर्टिफिकेट भी मिला। प्रपत्रों के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *