जीजीआईसी फतेहगढ़ में फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ दी विदाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में कक्षा १२ की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा ११ की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समस्त छात्राओं को रोली टीका लगाकर परीक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया बोर्ड परीक्षा में छात्राएं तनाव ना लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं को साझा किया है। परीक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाना है। पूर्व में समस्त तैयारी कर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देनी है। प्रवक्ता संघमित्रा भास्कर ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी। प्रवक्ता शिल्पी, ज्योति, शैलजा मौर्य एवं गरिमा पांडे ने गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम आयोजक प्रवक्ता सर्वेश शाक्य, सरिता त्रिवेदी एवं मीनाक्षी भास्कर रहीं। प्रवक्ता विरमा पाल, श्यामा कश्यप, शिक्षिका आरती यादव, दीप्ति सिंह, नीलम कश्यप, मोनी चौहान, गुलशन जहां आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *