फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने समूह एवं एनजीओ से संबंधित महिलाओं के साथ चर्चा की एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा सरकार की मुद्रा लोन जन धन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ बंधन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है। जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। शक्ति बंधन कार्यक्रम से महिलाओं से सीधा संवाद करने का अवसर मिल रहा है। अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से जुड़ी हुई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से अनेकों प्रयास किया जा रहे हैं। योगी सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

अभिमान प्रेरणा संकुल समिति एनजीओ की अध्यक्ष श्रद्धा दुबे ने कहा एनजीओ के माध्यम से ऐसे विभिन्न कार्य हैं जो महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। बीडीओ बढ़पुर बलराम सिंह ने सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। ब्लॉक मिशन मैनेजर सुमित त्रिवेदी ने जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जानकारी देते हुए कहा जनपद में वर्ष 2021 और 22 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इंटेंसिव श्रेणी में चयनित किया गया है। संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, ममता सक्सेना, श्वेता दुबे, सुमन राठौर, रचना अवस्थी, सुजाता सिंह, किरण सिंह, बीना मिश्रा, गीता सोमवंशी, स्नेहलता अग्निहोत्री, रीना दुबे, सुभद्रा कश्यप, रत्नेश मिश्रा, गुंजन, रंजना यादव, अर्चनाए, शशि कला, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
