इतिहास में हड़प्पा की सभ्यता को छात्रायें ध्यान से पढ़ें: डॉ0 नीतू मसीह

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इतिहास में छात्राएं पूरा प्रश्न हल करें। किसी सवाल को छोड़े न, हर सवाल के उत्तर लिखने पर अच्छे नम्बर मिलते है। कक्षा 12 की छात्राएं विशेष ध्यान रखें और अपने प्रश्नों को घर में लिख-लिखकर अभ्यास करें। जिससे उन्हे बोर्ड परीक्षा में अच्छे नम्बर मिल सकें। इतिहास, नागरिक शास्त्र के अलावा जीव विज्ञान बच्चों को पढ़ा रही हूं। इतिहास में जानकारी देते हुए बताया कि इतिहास अतीतों के कृत्यों का क्रम बद्ध विवेचना सब्जेक्ट में लिपिबद्ध करके स्थायी बना दिया जाता है। ईट के मन के तथा अस्थितियां हड़प्पा, सभ्यता संबंधी प्रश्न बोर्ड परीक्षा में अवश्य आते है। जिसमें विकसित हड़प्पा, निर्वाह्न प्रमुख बिन्दु, सैघव सभ्यता सिन्धु, सभ्यता का उद्भव, सैघव सभ्यता का काल विस्तार, सिन्धु सभ्यता के निर्माण, हड़प्पा संस्कृति की अन्य संस्कृतियों से एक रुपान्ततायें, हड़प्पाकालीन की मोहरे, पुरा वस्तुओं के पहचान आते हैं। छात्राये इन्हें मन लगाकर अभ्यास करें।

रखा बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या इतिहास व नागरिकशास्त्र एवं विज्ञान अध्यापिका डॉ0 नीतू मसीह ने यूपी बोर्ड परीक्षा के विषय में बताया कि प्रथम चेप्टर में मोहन जोदड़ों के शहरी केंद्र, मोहन जोदड़ों से खोजी गयी प्राचीन प्रणाली, शिल्प उत्पादन, दुर्ग, जलाशय व स्नान घर, हड़प्पा संस्कृति का पतन आदि आते हैं। दूसरे चेप्टर राजा, किसान और नगर में सोलह महाजनपद, भाषा लिपि, शिला लेखों के विवरण, राज धर्म के नवीन सिद्धान्त, सम्राट अशोक का प्रशासन, गुप्तकालीन इतिहास, कौटिल्य का अर्थशास्त्र, गुप्तों का प्रशासन से संबंधित 70 अंक का प्रश्न पत्र आता है। 50 अंक लिखित व 20 अंक का ऑब्जेक्टिव प्रश्न आते हैं। महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन चेप्टर में जन आंदोलन के तरीके, असहयोग आंदोलन, सविनय अथवा आंदोलन, 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *