सीएमओ को लोहिया के निरीक्षण में दवाओं पर नहीं लगी मिली एक्सपायरी चिट

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टर के कक्षों का निरीक्षण करने के साथ ही एनआरसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें 10 बच्चे भर्ती मिले और व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डॉक्टर को समय से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद रसोई घर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने दाल और सामग्री देखी। साथ ही रसोईया से बात कर बेहतर भोजन बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दवा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्हें रजिस्टर मेंटेन नहीं मिला और दवाओं की लगाई गई चिट पर एक्सपायरी डेट नहीं मिली। जिस पर उन्होंने स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति से नाराजगी जताई। उन्हें अस्पताल में अंधेरा मिला। एक जगह पर वह अंधेरे की वजह से गिरते गिरते बचे। अंधेरा मिलने पर जनरेटर रूम पहुंचे और वहां पर जनरेटर ऑपरेटर को जमकर हडक़ाया। साथ ही दो ड्रम में करीब 200 लीटर डीजल भरा हुआ मिला। जिसके संबंध में जनरेटर ऑपरेटर ने कहा कि महिला अस्पताल का है। जिस पर महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ0 कैलाश दुल्हानी से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह मेरा नहीं है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सुधार हो रहा है। अस्पताल में अंधेरा मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। जनरेटर रूम में रखे 200 लीटर डीजल के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *