पीडीए पखवाड़ा के तहत हुई बैठकों में भाजपा पर गरजे सपाई

लोकतंत्र की रक्षा हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जितायें- डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तथा सपने दिखाने में माहिर- डॉ0 नबल किशोर शाक्य
नवाबगंज/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
लोकतंत्र की रक्षा हेतु समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में पीडीए पखवाड़ा के तहत बैठक का आयोजन कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सपा नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े वादे तथा सपने दिखाने में माहिर है। इसलिए सभी को हर मतभेद व दलगत राजनीति से उपर उठकर देश, प्रदेश, गाँव की प्रगति के लिए एक सामाजिक सशक्तिकरण के इस आन्दोलन को सफलतापूर्वक मंजिल तक पहुंचाऐ।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुराना गनीपुर निवासी रामनिवास यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तथा विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र के प्रभारी पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र में संविधान की रक्षा हेतु पीडीए पखवाड़ा की बैठक सम्पन्न हुई।

सभा का संचालन पूर्व जिला महासचिव मनदीप यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य को जिताने की अपील की और वर्तमान में चल रही सरकार की कुरीतियों से अवगत कराया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रभारी अमृतपुर विधानसभा डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कन्याधन योजना, छात्रों को छात्रवृत्ति योजना, एंबुलेंस योजना, डायल 100 पुलिस व्यवस्था, गरीबों की मदद जैसी कई योजनायें चलती थीं, लेकिन अब जनता को ठगा जा रहा है।

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य को जिताने की अपील की और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रामनिवास यादव, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, अमृतपुर विधानसभा के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, रामवीर कश्यप, सभासद राहुल यादव, पुष्पेंद्र यादव, ग्राम प्रधान शेर सिंह, रिंकू, प्रदीप यादव टीटू, सुशील कुमार दिवाकर, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, डॉ0 नवरंग यादव, युवसभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव, सदर विधानसभा के प्रभारी चंद्रेश राजपूत, राजपाल यादव, रवि यादव, प्रशांत यादव, शिवकेश कठेरिया, संजय कठेरिया, प्रदीप दीक्षित, सभासद बादल खान, सर्वेश नाथ सहित तमाम सपा कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों को पगड़ी पहनाकर मुकदर, तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं शमसाबाद में समाजवादी पार्टी (पीडीए) की ब्लाक स्तरीय बैठक मोहल्ला लाडमपुर दोयम बाग मोहल्ला में आयोजित हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की पीडीए एक सच्चा लोकतांत्रिक गठबंधन है। जिसमें हमारे साथ जनता सीधे जुड़ रही है। यह एक ऐसा जन आंदोलन है इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हो रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक पैमाने पर सदियों से वंचित, शोषित लोग भी पीडीए के साथ आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की भाजपा सरकार में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं महंगाई तो चरम सीमा पर है। पढ़े लिखे लोग खोंचा, रेहड़ी लगाने को मजबूर हैं। यह सरकार केवल झूठे वादे और बड़े-बड़े सपने दिखाने में माहिर है। सपा से लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य ने कहा की हम लोग बने हुए बूथ और सेक्टर को मजबूत व सशक्त बना रहें हैं। जिससे सफलता हासिल होगी और 2024 का लोक सभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ रहे हैं और हम सभी लोग मिलकर यह प्रयास करे ंकी ज्यादा से ज्यादा लोग पीडीए के साथ जुड़े और समाज के सभी लोगों को हर मतभेद व दलगत राजनीति से उपर उठकर देश, प्रदेश, गाँव की प्रगति के लिए एक सामाजिक सशक्तिकरण के इस आन्दोलन को सफलतापूर्वक मंजिल तक पहुंचाऐ। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूखी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, मनदीप यादव, रामशरन कठेरिया, दीपक श्रीवास्तव सहित कई सपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *