लोक अदालत के लिए अब तक 128023 मामले चिन्हित

विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक सम्पन्न
9 मार्च को लगेगी लोक अदालत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन सचिव संजय कुमार ने किया। नोडल अधिकारी ने अधिक से अधिक मामले चिन्हित करने के निर्देश दिये।

प्रशासन की ओर से अब तक 128023 मामले चिन्हित किये जा चुके है। जिसमें राजस्व, विद्युत, फौजदारी, दूर संचार आदि मामले शामिल है। बैठक में विशेष न्यायाधीश शैली राय, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, चकबंदी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, एसडीओ विद्युत मुकेश चन्द्र सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *