मत्स्य विभाग के अधिकारी कर रहे है समाज व सरकार विरोधी कार्य:अनिल कश्यप

कार्यवाही न हुई तो कर सकते है अनशन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद की निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारी पर समाज व सरकार विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में शिकायत कर जांच कराकर कार्यवाही कराये जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि गंगा के निकट वर्ती ग्रामसभा सिंघीरामपुर के अन्तर्गत ग्राम सभाओं की मत्स्य जीवी सहकारी समिति गठित करने के लिए आवेदन मांगे गये थे। इसी के तहत ग्राम सभा सिंघीरामपुर व रामनगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र महेश चन्द्र ने जो कि मछुआ समुदाय के है। अपनी जीविका के आवेदक है। इनकी मात्र एक जीविका साधन मत्स्य पर आधारित है। गंगा नदी लगभग पांच किलो मीटर दूरी पर है, लेकिन विभागीय अधिकारी आरके श्रीवास्तव का कार्य करने का रवैया सही नहीं है। वह नियम से हटकर कार्य कर रहे है। जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि वह अपना निजी लाभ देख रहे है। इसी संदर्भ में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप बाथम ने भी जिलाधिकारी से आरके श्रीवास्तव की कार्यशैली को लेकर लिखित शिकायत की है। जो समितियां गठित की जा रही है उसमें अधिकारी मनमानी कर रहे है। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि यदि समाज के जरुरतमंद लोगों को लाभ नहीं दिया गया और गलत तरीके से तिथि की घोषणा होने से पहले जो समितियां बना ली गई है उनकी यदि जांच नहीं करायी गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *