फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर की महानगर के बूथों की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय आवास विकास पर संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने की। महानगर के बूथों की समीक्षा हेतु नवनियुक्त प्रदेश सचिव मंदीप यादव एवं लोकसभा के प्रभारी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने की। संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव मंदीप यादव का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। महानगर के बूथों की समीक्षा करते हुए प्रदेश सचिव मंदीप यादव ने कहा कि जब तक हमारा बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक हमारी लड़ाई अधूरी है। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है। इनका सामना हम तभी कर पाएंगे जब बूथ पर मजबूत होंगे। लोकसभा प्रभारी विनीत कुशवाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं से कम से कम 100 गुना तागतभर है। बस जरूरत है कि ईमानदारी से कार्यकर्ता जुट जाएं क्यों कि समय नहीं रह गया है लगभग 6 मार्च से आचार संहिता लग जायेगी।

राघव दत्त मिश्र ने महानगर के बूथों के लिए महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को महानगर के बूथों का प्रभारी नियुक्त किया। उन्हें निर्देशित किया की महानगर के बचे हुए सभी बूथों को 7 दिन के अंदर पूर्ण कराकर उन्हें सौंपे। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने आपको प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य समझे, तभी समाजवादी साथियों की लोकसभा पर विजय परचम की लड़ाई सार्थक होगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जहांन सिंह लोधी ने संबोधित किया। इस दौरान पूजा कठेरिया, रफी अहमद, कमल हसन, कुलदीप भारद्वाज, अमित यादव, बीना शर्मा, सुरेंद्र यादव, ऋषी अवस्थी, अफजल खान, अतुल वर्मा, खुर्शीद अहमद, अमन भारद्वज, अमित यादव, रवि कुमार बाल्मीक, ओम प्रकाश शर्मा, अभिषेक गिहार, विवेक सक्सेना, मनोज कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
