चुनाव को लेकर फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र संयोजकों में किया बदलाव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान ने चुनाव को देखते हुए शक्ति केंद्र संयोजक में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए निष्पक्ष होकर कार्य करें। लम्बे समय तक संगठन की सेवा करें। उन्हीं की जरुरत है। हवा-हवाई पदाधिकारियों को पद मुक्त किया है। शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश चन्द्रा, दीपक कटियार, अरुण त्रिवेदी, मनोज राजपूत, आशू राठौर, रीबू सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रजनीश मिश्रा, शिवम दुबे, अनिल तिवारी, विजय सोमवंशी, राहुल राठौर, संजीव सिंह राठौर, रमेश चन्द्र वर्मा, सुनील गुप्ता सहित १५ लोगों को शक्ति केंद्र संयोजक का दायित्व सौंपा है। सभी लोगों को निर्देशित किया है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करें। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *