फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक अभियुक्त व तीन अपचारियों को लूट के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। १५ फरवरी की रात्रि ग्राम खतवापुर चौकी रायपुर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 33/24 धारा-392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। दिनांक 20 फरवरी को चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक अभियुक्त व तीन अपचारी को लूटे गये माल 01 जोड़ी कुण्डल पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 820 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। एक अपचारी के कब्जे से एक देशी तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त रामदत्त उर्फ बड़े लल्ला पुत्र गुरुदेव निवासी ग्राम टिकुरियन नगला थाना मऊदरवाजा का निवासी है। पूछताछ करने पर अभियुक्त/अपचारीगणों द्वारा बताया कि हम लोग इक_ा होकर रात्रि के समय में जंगल में एकांत पाकर दिनांक 15 फरवरी की रात्रि में करीब 09.00 बजे ई-रिक्शा को रूकवाकर एक महिला का पर्स छीनकर अपनी सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से भाग गये। हम लोगों ने यह अपाचे मोटरसाइकिल करीब 10 दिन पूर्व चोरी की थी।
