नमकीन की दुकान से एक लाख की नकदी चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात चोरों ने बीती रात नमकीन दुकान से करीब एक लाख की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष देखा गया।

जानकारी के अनुसार मन्नीगंज बाजार में सनी की नमकीन की दुकान है। रोज की भांति वह बीती शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे। रात्रि में चोर दुकान के पीछे से घुस गये। सनी ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। दुकान में पीछे की तरफ लगे गेट की अंदर से सिर्फ कुंडी लगी थी। उसी को खोलकर चोर दुकान के अंदर घुसे। चोर दुकान के अंदर रखी करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए। मजे की बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखी करीब 20 हजार की रेजगारी को हाथ तक नहीं लगाया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने कहा कि चोरी का जल्द खुलासा किया जायेगा। चोरी की घटना से आसपास के व्यापारियों में रोष देखा गया। उनका कहना है कि पुलिस अपनी डियूटी का निर्वहन ठीक से नहीं करती है। इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *