शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ व पैर कराये जायेंगे उपलब्ध: डा0 रजनी सरीन

नि:शुल्क सहायता शिविर 23, 24 व 25 फरवरी को
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सेवा केन्द्र में वार्ता के दौरान डॉ0 रजनी सरीन ने बताया कि दिव्यांग सहायता शिविर आजादी के 75वें हीरक जयन्ती वर्ष को समर्पित है। हम सब एक दूसरे का दुख दूर करने का प्रयास करें। इस शिविर में डा0 सुबोध कुमार वर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डा0 शिखर सक्सेना (कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ), डा0 कार्तिकेय सिंह (फिजिशियन) डा0 के0जी0 बाथम (फिजिशियन) का सहयोग रहेगा।

कैम्प में कटे हुये हाथ वाले दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम हाथ भी उपलब्ध होगें। इस शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम पैर, पोलियों ग्रस्त व्यक्तियों को कैलीपर, वैसाखी आदि नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। सभी जरूरतमंद व्यक्तियों से अपील कि उपरोक्त कार्यक्रमानुसार निश्चित तिथि को शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क सुविधाओं का लाभ उठायें। कम सुनने वालों को कान की मशीन दी जायेगी। उसके लिए कान की जाँच (ओडियोमेटरी टैस्ट) और आधार कार्ड लाना आवश्यक है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीज अपने आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र की फोटो कापी अवश्य लायें। उदय, सुजीत, रोहित ने व्यवस्था देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *