
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आज से शुरू यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु हो गयी है। जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर 47892 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं के 26493, बारहवीं के 210403 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिले में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से परीक्षा शुरु हुई। जो 11:45 पर खत्म होगी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह 7बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के पास मौजूद ज्योमेट्री बॉक्स, कलर्ड बैग, स्कूल आईडी कार्ड, पॉलिथीन, लोहे की स्केल को बाहर ही रखवाया गया। गेट पर लगी स्लिप में रोल नंबर,रूम नंबर खोजने को लेकर परीक्षार्थियों में आपा धापी मची रही। सीसीटीवी कैमरों से लैस हर परीक्षा केंद्र को माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय से जोड़ा गया। कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी हो रही है। डीएम ने हर परीक्षा केंउ्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। परीक्षा सकुशल व नकलविहीन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। जिसमें 6 सचल दल, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है।
