छात्र अंतरिक्ष को हिन्दी में पीएचडी के लिए मिली मंजूरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी में एडमिशन के लिए फर्रुखाबाद के होनहार छात्र अंतरिक्ष श्रीवास्तव ने शहर का नाम रोशन किया। छात्र की शुरुआत शिक्षा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर से कक्षा 12 पूर्ण हुई। स्नातक (हिंदी) व परास्नातक (हिंदी) दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से पूर्ण हुई। कई अथक प्रयास से दिसम्बर 2023 का नीट/जेआरएफ उत्तीर्ण किया। एडमिशन होने से परिवार व मोहल्ले में खुशी की लहर छा गई। विद्यालय के लोगों ने होनहार छात्र को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *