रोती बिलखती छात्रा घर लौटी, बोली चाचा के घर पर लग गयी थी आग
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। चाचा के घर में सिलेंडर से लगी आग के चलते भतीजी का पेपर छूट गया। वह लेट कालेज पहुंची। जिस पर कक्ष निरीक्षक ने उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। जिस पर छात्रा रोती बिलखती अपने घर चली गयी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूटौल निवासी छात्रा तरुन उर्फ तरुणा जाटव पुत्री फूल सिंह का शुक्रवार को इण्टर का नागरिक शास्त्र का पेपर कन्या विद्यापीठ इण्टर कालेज श्यामा गेट कायमगंज में सुबह 8 बजे से था।

सुबह तरुन उर्फ तरुणा के पड़ोसी चाचा ब्रजकिशोर की पत्नी फूलमाला गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर लींक होने से अगा लग गयी। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गयी। इसी दौरान सूचना पाकर तरुन उर्फ तरुणा भी चाचा के यहां पहुंच गयी और उनकी मदद करवाने लगी। सिलेंडर को तुरंत घर से निकालकर बाहर फेंका गया और उस पर पानी डालकर आग बुझायी गयी। लोगों का कहना था कि यदि सिलेंडर फट जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। तरुन उर्फ तरुणा ने बताया कि इसी वजह से वह लेट हो गयी और जब स्कूल पेपर देने पहुंची, तो 10.45 बज चुके थे। जिस कारण कक्ष निरीक्षक ने तरुन उर्फ तरुणा को कालेज से बाहर निकाल दिया। पेपर छूट जाने से तरुन उर्फ तरुणा काफी देर तक रोती रही। कक्ष निरीक्षक से पूछने पर उन्होंने बताया कि पेपर खत्म होने में मात्र 45 मिनट रह गये थे। ऐसे में इतनी जल्दी पेपर नहीं हो सकता था। वैसे भी नियम के अनुसार विद्यालय 7.45 पर पहुंच जाना चाहिए।
