मारपीट की घटना में महिलाओं सहित आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, लोगों में दहशत
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाईघाट मेले में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं व महिला श्रद्धालुओं के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की व दो महिलाओं के कुंडल छीनकर मौके से आरोपी फरार हो गये।

ज्ञात हो कि शमशाबाद ढाईघाट मेले में अराजकता अपने चरम पर है। पुलिस इस अराजकता को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। दबंगों द्वारा आए दिन मेले में महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं देखी जा रही हैं। ऐसी ही घटना शुक्रवार सुबह उस वक्त देखने को मिली जब एटा जिले के अलीगंज निवासी महिला व पुरुष श्रद्धालू गंगा स्नान करने के लिए ढाईघाट मेले में अपने निजी वाहन से आए हुए थे। उसी दौरान कुछ दबंग युवक अपनी बाइक को नशे की हालत में बाइक को श्रृद्धालुओं के इर्द गिर्द घुमा रहे थे। महिला श्रद्धालुओं के आपत्ति करने पर दबंग युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते दबंग युवक महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। महिलाओं को बचाने आए परिजनों को भी मारने पीटने लगे। मारपीट के दौरान मौका पाकर दबंग युवकों ने उषा पत्नी राजेश, पूनम के कुंडल लूटकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में उषा पत्नी राजेश व पूनम सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं महिला श्रद्धालु ऊषा व पूनम ने आरोप लगाया है कि लूट व मारपीट की घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही तथा पीडि़त महिलाएं व पुरुष चीख पुकार करते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की थी। इस घटना से मेले में मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।
