बाबा नीमकरोरी महाराज की धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा श्री नीम करोरी महाराज का तृतीय ध्वजपद यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ भक्तगण हाथों में निशान लेकर चल रहे थे। नितगंजा स्थित शिव मंदिर से निशान यात्रा शुरु होकर घुमना होते हुए चौक, रेलवे रोड से पाण्डेश्वरनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, जसमई दरवाजा, नीम करोरी धाम मोहम्मदाबाद के लिए प्रस्थान की। जगह-जगह निशान यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नेहरु रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा कर ध्वज पद यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में भक्त नाचते-गाते हुए निशान यात्रा में शामिल हुए। नीम करोरी स्थित बाबा नीम करोरी धाम पहुंचकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *