नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के लिए बनाई गई लाइब्रेरी का उद्घाटन कर विद्यालय में वृक्षारोपण किया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपालपुर में बने प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने पहुंचकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। विद्यालय परिसर में शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की विद्यालय की साज सज्जा तथा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के अलावा एक गौरव की बात है कि एक सरकारी विद्यालय में इस तरह से बच्चों का कार्यक्रम देखने को मिला है। वहीं शिक्षकों की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला। अभय सिंह गंगवार ने कहा पुस्तकालय पुस्तकों का गर्भगृह होता है। उन्होंने रचनात्मक पंक्तियां पढ़ीं, नित नई-नई पुस्तकों के ज्ञान से भर लो अपना-अपना मस्तक। उन्होंने पुस्तकालय की उपयोगिता बताई। उन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं शिक्षण एवं अन्य क्रियाकलापों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, प्रधानाध्यापिका शिवानी सिंह, सहायक अध्यापक अभय सिंह गंगवार, सुधीर कुमार तथा मूवीस अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
