तैयारी बैठक में कार्यक्रमों की दी गई जिम्मेदारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को फतेहगढ़ महोत्सव की तैयारी बैठक युनूस अंसारी के आवास पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन रिजवान अहमद ताज ने किया। बैठक में तैयारी को लेकर युनूस अंसारी व मजहर मोहम्मद, राजीव बाजपेयी, अल्लादीन, तौकीर अहमद खान, असलम आदि ने विचार रखे। फतेहगढ़ महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। कवि सम्मेलन व मुशायरा की जिम्मेदारी उपकरण मणि व मोहम्मद शरीफ कुरैशी एवं राजीव बाजपेयी को सौंपी गई। फर्रुखाबाद संसद संयोजक अरशद मंसूरी को बनाया गया। महिला सम्मेलन की जिम्मेदारी रमला राठौर को दी गई। स्वागत समिति की जिम्मेदारी राघवेन्द्र मिश्रा रामू, मनोज कुमार मंजुल को दी गई।
क्रास कंटरी व साइकिल रेस की जिम्मेदारी योगेश शुक्ला, सानू शुक्ला, रीतेश प्रजापति व राहुल आदि को दी गई। संचालन की जिम्मेदारी राजीव बाजपेयी, तौकी रजा खां को मिली। फतेहगढ़ महोत्सव का शुभारम्भ ५ मार्च को सुबह ७ बजे फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह, जवाहर सिंह द्वारा होगी। बैठक में खमरुल हसन, रफीकुल, शाबिर हुसैन, समीम, जाहिद खां, मजहर मोहम्मद खां, शीबू, राहुल परमार, मनोज कुमार, राघवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
