फुरमान व प्रसाद पाकर धन्य हो गया साध समाज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फुरमान व प्रसाद अपने सर व माथे पे लगाकर नगर का साध समाज धन्य होकर अपने को गौरवान्वित हो रहा है। नगर में साध समाज के आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारे के बावत उत्तराखंड के लालपुर गांव से फर्रुखाबाद में जोड़ी भेजी गई। जिसमें नरेन्द्र साध और राजेंद्र साध अपने साथ उस परमपिता मालिक का फुरमान व प्रसाद अपने सर माथे पे बांध फर्रुखाबाद आये हैं। मोहल्ला सधवाड़ा में साध समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोमार को सधवाड़ा स्थित चौकी (साधना स्थल) पर आगुंतक साधो नै बहुत ही भाव पूर्ण तरीके से समाज में एकता और भाई चारे का उपदेश दिया तथा अपने सर माथे पे बंधे उरिमान को स्थानीय साधो को सौंप दिया। जिसको सभी साधो ने बारी-बारी से अपने सर माथे से लगाकर अदब किया और फिर प्रसाद का काम भी उसी अदब के साथ किया गया। वरिष्ठ समाज सेवी अमर साध ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च से फर्रुखाबाद में साध समाज का वार्षिक भंडारा होना तय हुआ है। जो 22 मार्च से लेकर 28 मार्च तक प्रतिदिन चलेगा। भंडारे में देश विदेश के साध शामिल होंगे और सिर्फ मालिक का गुणगान करेंगे। आज के कार्यक्रम में राजकुमार साध, किशन साध, केशव भान साध, उत्तम साध, अशोक साध, राकेश साध, नरेश साध, सुनीत साध, गुलशन साध, संतोष साध, रोहित साध, निखिल साध, रविन शाह साध, जैस साध, राजन साध, विशांत साध, रिंकू साध, अंकित साध, रजनीश साध, राजू साध, रोमिस साध, रिशव साध आदि सैकड़ों साध मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *