स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के जहानगंज छछोनापुर में श्री पुत्तूलाल मेमोरियल पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्र्यापण करने के बाद में मोबाइल फोन वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने ढाई सौ मोबाइल फोन बांटे। इसके बाद छात्रों के चेहरे पर अजीब सी खुशी देखने को मिली। छात्रों ने बताया कि इससे पढ़ाई और भी सरल व सुलभ हो जाएगी। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद्र राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने छात्रों की पढ़ाई के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं। इसके थ्रू स्मार्ट फोन, टैबलेट आदि छात्रों को वितरण किए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। जैसे आजकल पढ़ाई का सिस्टम ऑनलाइन से ज्यादा हो गया है। आजकल डिजिटल सिस्टम हो रहा है, तो हमारे कुछ छात्र ऐसे हैं जो कि मोबाइल लेने में असमर्थ हैं। उनके लिए हमारी सरकार ने सभी छात्रों को डिजिटलीकरण से जोड़ते हुए जगह-जगह छात्रों को स्माटफोनों का वितरण हो रहा है। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक विकास राजपूत तथा संरक्षक रामसेवक राजपूत, ग्राम प्रधान विनय उर्फ वीरपाल राजपूत सहित अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *