वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानों से सहयोग करने की कही बात
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने सचिवों के साथ बैठक की और आरसी केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर बुधवार को डीपीओ/प्रभारी विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विकास खंड अधिकारी ने विकास खंड क्षेत्र में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आरसी केंद्र सरकारी राशन की दुकानों की धीमी प्रगति पर सचिवों के द्वारा बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं पर हरहाल में धरातल पर लाने का कार्य किया जाए और तेज गति से काम कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों जैसे आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी राशन की दुकानों में निर्माण कार्य की प्रगति को बढ़ाया जाए।
जिसमें विकास खंड अधिकारी ने सचिवों से ग्राम प्रधानों के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों को देखा तथा सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित करते हुए बताया कि वह जल्द से जल्द ग्राम सचिवों का सहयोग कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी राशन की दुकानों को बनवाने में अपनी रुचि लें। जिससे सरकार की योजनाओं को धरातल पर दिखाया जा सके। वहीं क्षेत्र में बना रहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा की। जिसमें जल्द से जल्द जिओ टैगिंग कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सुखदेव सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, ग्राम सचिव बृजनंदन लाल, धर्मेंद्र पाल, मानवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, जुबेर अहमद, आकांक्षा सक्सेना, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, मोतीलाल यादव सहित सभी ग्राम सचिव तथा विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी बैठक मौजूद रहे।
