घर के बाहर बंदी दो बकरियों को अज्ञात पिकअप सवार कर ले गये चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर बरामदे में बंदी बकरियों में से दो बकरी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। आवाज सुनकर गृहस्वामी जाग गया तो बदमाशों ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गये। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीडि़त ने अज्ञात बकरी चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी सुनील सक्सेना पुत्र वीरेंद्र सिंह सक्सेना ने बताया कि बीती रात उनके घर के बरामदे में बकरी बंदी थी। अज्ञात पिकअप सवार आये और दो बकरियों को खोलने लगे और पिकअप में बांध ली। खटपट की आवाज सुनकर जब मैं बाहर आया तो चोरों को देखकर चीखपुकार कर दी। इस दौरान चोरों े ने मेरे तमंचा लगा दिया फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *